अनूपपुर: पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा हरतालिका तीज व्रत

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा हरतालिका तीज व्रत


अनूपपुर: पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा हरतालिका तीज व्रत


अनूपपुर: पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा हरतालिका तीज व्रत


अनूपपुर, 14 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को हरतालिका तीज का व्रत रखा। महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-शांति की कामना की।

हरतालिका तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह नजर आया। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से सोलह श्रृंगार कर पूजा की तैयारी की। घरों और मंदिरों में भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की गई। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज की कथा सुनी और भजन-कीर्तन किया।

मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी धार्मिक मान्यता के चलते सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि की कामना से यह व्रत करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने की कामना से हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं।

शाम के समय महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और माता पार्वती को फल, फूल, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। देर रात तक पूजा और धार्मिक आयोजन का सिलसिला चलता रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story