राजगढ़ः यात्री प्रतिक्षालय पर बेहोशी की हालत में मिली महिला की इलाज के दौरान मौत

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः यात्री प्रतिक्षालय पर बेहोशी की हालत में मिली महिला की इलाज के दौरान मौत


राजगढ़, 20 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सारंगपुर थाना क्षेत्र में यात्री प्रतिक्षालय के पास बेहोशी की हालत में मिली एक महिला की सोमवार को सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 40 वर्षीय एक महिला यात्री प्रतिक्षालय के समीप बेसुध अवस्था में पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में महिला की पहचान मीना (40) पत्नी गोकुल, निवासी सेमली थाना नलखेड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने मृतिका के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसके पति गोकुल से संपर्क किया, जो वर्तमान में नागपुर में काम करता है।

गोकुल ने बताया कि वह मीना को नातरा प्रथा के तहत अपने साथ लाया था, लेकिन वह दो-तीन साल पहले वह उसे छोड़कर चली गई थी और अब उसका उससे कोई संबंध नहीं है। उसने घटनास्थल पर आने से भी इंकार कर दिया। ऐसी स्थिति में पुलिस ने महिला के शव को लावारिस मानते हुए विधि-विधान से दफना दिया। मामले में मर्ग कायम कर महिला की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story