राजगढ़ःकुएं में गिरने से महिला की मौत,जांच शुरू

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ःकुएं में गिरने से महिला की मौत,जांच शुरू


राजगढ़ःकुएं में गिरने से महिला की मौत,जांच शुरू


राजगढ़,5 अप्रैल(हि.स.)। कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम नौगांव में 28 वर्षीय महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय सुषीलाबाई पत्नी रामबाबू देर शाम खेत पर भूसा लेने गई थीं। इसी दौरान प्यास लगने पर वह पास ही बने कुएं से पानी भरने लगीं, तभी अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में गिर गईं। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना कालीपीठ पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि महिला पानी भरते समय हादसे का शिकार हुई, हालांकि वह किन परिस्थितियों में कुएं में गिरी, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। महिला विवाहित थी और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story