राजगढ़ः करंट लगने से महिला की मौत,जांच शुरू

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः करंट लगने से महिला की मौत,जांच शुरू


राजगढ़, 10 जुलाई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोदिया तालाब में पंखे के खुले तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन गंभीर हालत में महिला को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात ग्राम बड़ोदियातालाब निवासी रामवतीबाई (40) पत्नी कमलसिंह अहिरवार अपने कमरे में पंखा चालू कर रही थीं। इसी दौरान उनका हाथ पंखे के खुले बिजली के तार से छू गया, जिससे उन्हें तेज करंट लगा और वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह पंखे का खुला बिजली का तार माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story