मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्थापना दिवस पर करेंगे भगवान श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के विजेताओं को पुरस्कृत
- जिलावार विद्यालय और महाविद्यालय स्तर के विजेताओं की घोषणा, 1-1 लाख रुपये का मिलेगा पुरस्कार
भोपाल, 30 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में लाल परेड मैदान पर भगवान श्री कृष्ण मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के तहत भोपाल के विजेताओं को एक-एक लाख रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे।
जनसंपर्क अधिकारी राजेश बैन ने शुक्रवार को बताया कि भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के विजेताओं की घोषणा विगत दिवस श्री कृष्ण पाथेय न्यास द्वारा कर दी गई है। प्रतिभागियों में से विजेताओं का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया है। 45 जिलों के विद्यालय स्तर के 51 एवं महाविद्यालय स्तर के 51 विजेताओं को 1-1 लाख रूपये के नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र जिला स्तरीय मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर 1 नवंबर 2026 को आयोजित समारोह में वितरित जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टर्स को पुरस्कार वितरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं आदि करने के निर्देश दिए हैं।
विद्यालय स्तर के विजेता विद्यार्थी
उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण पाथेय मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता के विद्यालय स्तर के प्रतिभागियों में से विजेताओं की घोषणा की गई है। जिला आगर मालवा में विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय, सोयत कलां से देवांश कुशवाह, अशोकनगर में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से महिका सेन, शासकीय मॉडल स्कूल, चंदेरी से लोकेश लोधी, बालाघाट में सांदीपनि विद्यालय, वारासिवनी से गिरीश पारधी, बड़वानी में पॉलिटेक्निक कॉलेज से रय्यान खान और उत्कृष्ट विद्यालय, बड़वानी से राज वर्मा, बैतूल में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, से कमलेश सलामे, भिंड में देव दर्शन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से राधा, भोपाल में शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से अक्षरा गोस्वामी और सरदार वल्लभभाई पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से प्रीतम मंडलेकर को विजेता घोषित किया गया है।
इसी तरह बुरहानपुर में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, खकनार से गोपाल चौहान, बुरहानपुर में शासकीय सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से देव तिवारी और छतरपुर में ज्ञानोदय विद्यालय से करण कुमार अहिरवार,दमोह में जवाहर नवोदय विद्यालय हट्टा से लकी कुर्मी, दतिया में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सलोन बी से रिया कौरव, देवास में शिवम ब्रेनी बियर स्कूल, टोंकखुर्द से अनुष्का प्रजापति, जिला धार में शासकीय आईटीआई, से दुर्गेश बर्वे और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुलथान से राम मेड़ा, गुना में नेशनल कॉन्वेंट हाई स्कूल सांडा कॉलोनी राघोगढ़ से जानकी लोधा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आवन से पूर्ति गड़री, ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज से शिवांश पखारिया, सांदीपनि विद्यालय, पेटलावद से अजय नायक और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुरिया से लोकेश मैड़ा, कटनी में शासकीय आईटीआई पाली उमरिया से श्यामू सिंह। खंडवा में कुलदीप सिंह मौर्य और सांदीपनि विद्यालय, मुंडी से अनिरुद्ध सरमंडल, खरगोन में सरदार पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल, कसरावद से रक्षित अक्कल, मंदसौर में सी.एम राइस विद्यालय से प्रिंस सागर साकेस, नर्मदापुरम में विवेकानंद स्कूल से अल्ह शाह, एपीएस से नीतिन पाल और सेंट पैट्रिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोहागपुर से अक्क्षा शाह, नीमच में पॉलिटेक्निक कॉलेज, जावद रोड, मोरका से आदित्यराज सिंह को विजेता घोषित किया गया है।
इसके अलावा निवाड़ी में श्री साईं आईटीआई कॉलेज से मिथुन केवट, रतलाम में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, बरड़िया गोयल से पुष्कर बोरिया, रीवा में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल से मानशी सिंह, सागर में शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रहली से महादेव सूर्यवंशी और शासकीय नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल, सनोधा से विशाल अहिरवार, सतना में शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से प्रबल गौतम, सिवनी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खंडासा से नपेश डहरवाल, शहडोल में सेंट्रल अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सताक्षी शुक्ला, शाजापुर में इटरनल स्कूल ऑफ स्टडीज से साथी आडवाणी, श्योपुर में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से समीर चौरसिया, किडीज कॉर्नर स्कूल से श्याम सारस्वत और शासकीय हाई स्कूल रायपुरा से अभिमान गुर्जर, सिंगरौली में शासकीय आईटीआई सरई से अजय कुमार सिंह, शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय, वैढ़न से अरविंद कुमार पाल और एनआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से अभिषेक तिवारी, उमरिया में शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से कुलदीप तुर्कर, शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, बरबसपुर से वरुण विश्वकर्मा और इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय से सानिया बी और जिला विदिशा में सरस्वती शिशु मंदिर, मंडी बामोरा, से गौरव अहिरवार को विजेता घोषित किया गया है। इन विजेताओं को पुरस्कार राशि का चैक एवं प्रमण पत्र श्री कृष्ण पाथेय न्यास द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय स्तर के विजेता विद्यार्थी
इसी प्रकार भगवान श्री कृष्ण पाथेय मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता के महाविद्यालय और विश्वविद्याल स्तर के प्रतिभागियों में से विजेताओं की घोषणा की गई है। जिला अनूपपुर में शासकीय महाविद्यालय कोतमा से काजल केवट, अशोकनगर में हिंदूपत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, राधोगढ़ से अपि शर्मा और शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय इंदौर से समीक्षा पांडेय, बड़वानी में आईईएस आईपीएस अकादमी से गौरव बागुल और शहीद भीमा नायक महाविद्यालय से शिवानी पटेल, बैतूल में शासकीय जे.एच. महाविद्यालय से प्राची यादव, बुरहानपुर में स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग इंदौर से अथर्व वर्मा और एसएन पीजी कॉलेज, खंडवा से सुब्बू निंगवाल, छतरपुर में नौगांव इंजीनियरिंग कॉलेज से मावेंद्र सिंह बुंदेला, दमोह में कमला नेहरू शासकीय कन्या महाविद्यालय से शीतल कुर्मी, देवास में शासकीय कृष्णाजीराव पवार स्नातकोत्तर महाविद्यालय से अंजलि बागवान, डिंडोरी में शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय से संध्या परस्ते, गुना में शासकीय महाविद्यालय, कुंभराज से नितेश जाटव, ग्वालियर में जीवाजी यूनिवर्सिटी से शौर्य प्रधान, हरदा में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज से चंद्र गोपाल छापरे, इंदौर में आईपीएस अकादमी से अथर्व साहू, झाबुआ में शासकीय होल्कर कॉलेज इंदौर से प्राची भूरिया, कटनी में शासकीय महाविद्यालय, ढीमरखेड़ा से रीना पटेल और शासकीय कन्या महाविद्यालय से दिव्या बेन, खंडवा में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से कसीश बिरले, जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बोरावां, खरगोन से लकी नागदे, शासकीय महाविद्यालय सोंतवाड़ा से अनीता दक्से और विष्णु राजेरिया आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, खिरकिया से आँचल देवड़ा को विजेता घोषित किया गया है।
इसी तरह मंदसौर में एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च से काव्या शर्मा, मऊगंज में श्रीयुत कॉलेज, गंगेव रीवा से शिवर मिश्रा और एसकेएन कॉलेस मऊगंज से विनय रजक, नर्मदापुरम में शासकीय नर्मदा महाविद्यालय से खुशबू मालवीय, नीमच में शासकीय आर.वी. महाविद्यालय, मनासा से जया, निवाड़ी में शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर से मुस्कान पाल, पांढुर्णा में टेक्नोक्रेट इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल से कुणाल पाराडकर, रायसेन में वीर सावरकर शासकीय महाविद्यालय से अनंता वरहैया और शासकीय महाविद्यालय उदयपुरा से उर्मिला अहिरवार, राजगढ़ से वीर सावरकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पचोर से मनीषा गुर्जर और चिराग घावरी, रतलाम में शासकीय महाविद्यालय बाजना से दीक्षा सोनी, सागर में शासकीय स्वशासी कन्या महाविद्यालय से सलोनी अहिरवार, सतना में शासकीय स्वशासी पीजी महाविद्यालय से सान्वी सिंह बघेल, एकेएस विश्वविद्यालय से अभिषेक पांडे सीहोर से शासकीय कालेज रेहती से जीया सेनी और शासकीय कॉलेज से मोहित हरियाले, सिवनी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय से नगमा बी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय से गौसिया नफीस और स्वर्गीय राजीव गांधी महाविद्यालय से यशपाल सोनुसर, शाजापुर में र्स्वीगीय राजीव गाँधी कॉलेजस से अलका पुष्पकार को विजेता घोषित किया गया है।
इसके अलावा शिवपुरी में शासकीय भोजमुक्त यूनिवर्सिटी से पूनम साहू, सीधी में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली से प्रयांसु साहू, सिंगरौली में स्कूल ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर, पीपुल्स यूनिवर्सिटी से सूरज कुमार साहू, उज्जैन में पीएम कालेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय माधव महाविद्यालय से लखन सिंह सिसोदिया, श्री गुरू सांदीपनि मरमट से आवेश राठौर और पुलकित कॉलेज पुलकित मरमट और उमरिया में रणविजय प्रताप सिंह शासकीय महाविद्यालय से रिजवान खान विजेता घोषित किए गए हैं। इन विजेताओं को पुरस्कार राशि का चैक एवं प्रमण पत्र श्री कृष्ण पाथेय न्यास द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

