उज्जैन में महिला पुलिस अधिकारियों का वेलनेस कैंप आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैन में महिला पुलिस अधिकारियों का वेलनेस कैंप आयोजित


उज्जैन, 22 मार्च (हि.स.)। महिला पुलिस अधिकारियों के सम्मान और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से रविवार को जिला पुलिस लाइन,नागझिरी उज्जैन के बैडमिंटन हॉल में विशेष वेलनेस कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर फेम फिजियो सर्कल और जिला पुलिस,1 उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महिला अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्तव्य की व्यस्तता के बीच स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे और अधिक ऊर्जा के साथ अपनी सेवा दे सकें। महिला पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिविर में पैरों में सुन्नपन, झुनझुनी और ब्लड सर्कुलेशन की आधुनिक मशीनों द्वारा जांच। मेडिकल चेकअप में नियमित बीपी चेकअप और मशीन द्वारा बीएमआई एवं बॉडी फैट की सटीक जांच। तनाव मुक्ति के लिए मेंटल फिटनेस गतिविधियां और विशेषज्ञों द्वारा परामर्श। शारीरिक स्फूर्ति के लिए जॉय वर्कआउट सेशन और फन फिटनेस चैलेंज का आयोजन किया गया, जिसमें महिला अधिकारियों ने भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story