अनूपपुर: सिंचाई के लिए कुआं खोदते समय दीवार धंसकने से व्यक्ति की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: सिंचाई के लिए कुआं खोदते समय दीवार धंसकने से व्यक्ति की मौत


अनूपपुर: सिंचाई के लिए कुआं खोदते समय दीवार धंसकने से व्यक्ति की मौत


अनूपपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनगवां के दर्रीटोला में गुरुवार सुबह कुएं के अंदर काम कर रहे व्यक्ति की अचानक दीवार धंसकने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत धनगवां निवासी 46 वर्षीय हीरालाल राठौर गुरुवार सुबह कुएं में काम कर रहे थे, तभी अचानक कुएं की दीवार धंसक गई। इससे हीरालाल की मौके पर ही मृत्युा हो गई। घटना के समय मौजूद 11 वर्षीय बेटे पंकज राठौर ने पिता को मलबे में दबा देख तुरंत कुएं में उतरा और मिट्टी हटाकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने घर जाकर अपनी मां और आसपास के लोगों को सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर हीरालाल राठौर को कुएं से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्साक ने मृत घोषित कर दिया।

खेत में बनवा रहे थे कुआं और मकान की थी योजनाबताया जा रहा है कि हीरालाल राठौर ने एक साल पहले मौहरी गांव में दो एकड़ जमीन खरीदी थी। वह वहां खेती के साथ-साथ नया मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे। खेत में पत्थर भी डलवाए गए थे। परिवार के अनुसार, पत्नी अंजू बाई ने पत्थर चोरी होने की आशंका जताई थी, जिसके बाद उन्होंने खेत में सिंचाई के लिए कुआं बनवाने का फैसला लिया।

कार्य के समय हुआ हादसापंकज राठौर ने बताया कि करीब 25 हाथ गहरा कुआं खोदा जा चुका था। मिट्टी धंसने से बचाने के लिए पत्थरों से आधी दीवार बनाई गई थी। हीरालाल कुएं की दीवार और मिट्टी के बीच खाली जगह को भर रहे थे, तभी ऊपर की मिट्टी अचानक धंस गई और हादसा हो गया।

घटना के समय हीरालाल कुएं में अकेले काम कर रहे थे। उनकी पत्नी दूसरे गांव गई हुई थीं। बड़ा बेटा घर पर था, जबकि छोटा बेटा पंकज उनके साथ मौजूद था। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story