हमें हर कार्यकर्ता को जोड़ने का कार्य करना है: रामदास पुरी



भाजपा जिला अध्यक्ष ने बूथ की बैठक में शामिल होकर दिया मार्गदर्शन

अनूपपुर, 19 मार्च (हि.स.)। हर कार्यकर्ता को हमें जोड़ने का कार्य करना हैं मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता चुनाव जीता,इस नारे को साकार करते हुए 51% मतदान भाजपा के पक्ष में कराने के लक्ष्य को मिलकर पूरा करना है। अभियान के तहत हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ना है, हमारा कार्य जोड़ना है, छोड़ना नहीं, सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी प्रत्येक बूथ पर लोगों को दे। 24 मार्च तक भाजपा के सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता और पदाधिकारी 10 घंटे प्रतिदिन बूथ पर देने के साथ सभी से संपर्क करना हैं, अब समय कम बचा है और पूरी ताकत के साथ इस अभियान को हमें पूरा करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना हैं।

यह बात रविवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे बूथ विस्तारक योजना 2 के अंतर्गत पसान क्षेत्र के जमुना कालरी के बूथ क्रमांक 160 में बूथ विस्तारक योजना की बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने कार्यकर्ता और पदाधिकारी को मार्गदर्शन देते हुए कही। बैठक में शक्ति केंद्र के प्रभारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक लाल, विवेक बियानी, वेद शर्मा, राजेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुरेश गुप्ता, अब्दुल कलाम, अजय यादव, सर्वेश पांडे, दिनेश केवट, मालती वर्मा, रामलाल, पीएल बेहरा, मीनू तिवार, मनोज चंद्रा, अंजू गुप्ता, मदन सिंह, रमेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story