शहडोल: घर में सो रहे तीन लोगों पर गिरी दीवार, अलमारी ने बचाई जान मामूली चोट

WhatsApp Channel Join Now
शहडोल: घर में सो रहे तीन लोगों पर गिरी दीवार, अलमारी ने बचाई जान मामूली चोट


शहडोल: घर में सो रहे तीन लोगों पर गिरी दीवार, अलमारी ने बचाई जान मामूली चोट


शहडोल, 03 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले धनपुरी थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास के बारिश के कारण गुरुवार को एक कच्चा मकान अचानक गिर कर अलमारी में अटक गया। हादसे के समय घर के अंदर परिवार सो रहा था जिससे सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार राजमिस्त्री संतोष वर्मन अपनी पत्नी और दो साल के पोते के साथ घर के कमरे में सो रहे थे। अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। सुबह करीब पांच बजे अचानक मकान का एक हिस्सा गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मलबे में फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान घर की छत में लगी एक बल्ली कमरे के अंदर रखी अलमारी पर टिक गई। इससे मलबे का वजन परिवार के ऊपर नहीं गिरा। इसी वजह से संतोष वर्मन, उनकी पत्नी और पोता सुरक्षित बाहर निकल सके।

जिले में पिछले करीब एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से नदी-नालों में पानी बढ़ गया है और कई इलाकों में कच्चे मकानों के गिरने का खतरा है। धनपुरी में यह हादसा भी इसी बारिश के दौरान हुआ।

सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद सुकृति सिंह और उनके पति समाजसेवी एसपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से बात की और पीड़ित परिवार को जल्द सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू की। पार्षद ने कहा कि परिवार को पूरी मदद दिलाने की कोशिश की जा रही है।

ज्ञात हो कि जिले में लगातार बारिश के कारण बाणसागर बांध के आठ गेट भी खोले गए थे। प्रशासन लगातार नदी-नालों और पानी भरने वाले क्षेत्रों पर नजर रखे है।

मीनष शुक्ला

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story