जबलपुरः संत रविदास एवं वंदेमातरम् विशेषांकों का हुआ विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः संत रविदास एवं वंदेमातरम् विशेषांकों का हुआ विमोचन


जबलपुर, 24 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में

विश्व संवाद केंद्र, महाकौशल प्रांत द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती एवं राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित विशेषांकों का विमोचन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, मप्र उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त जज दिनेश कुमार पालीवाल ने ‘शाश्वत हिंदू गर्जना’ के विशेषांक ‘समरसता के पुरोधा : संत रविदास’ एवं ‘महाकौशल संदेश’ के विशेषांक ‘भारत की आत्मा का उद्घोष : वंदेमातरम्’ का विमोचन किया।

विशेषांकों के विमोचन के उपरांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि संत रविदास जी का संपूर्ण जीवन प्रेरणादायी एवं वर्तमान परिस्थितियों में हमें मार्ग बताने वाला है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम् की प्रेरणा से स्वतंत्रता संग्राम में लोगों ने प्राणों की बाजी लगाकर देश की स्वतंत्रता के लिए कार्य किया।

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के सभागार, रीवा मे आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक ब्रजकांत, सह प्रांत प्रचारक श्रवण, विश्व संवाद केन्द्र के सचिव निवास राव, सह प्रान्त प्रचार प्रमुख शिवनारायण पटेल,दोनों विशेषांक के संपादक मंडल से चेतन अग्रवाल एवं नगर अनेक प्रबुद्ध जन के सदस्य उपस्थित रहे, विभाग प्रचार प्रमुख विवेक जायसवाल ने जानकारी दी संचालन जिला प्रचार प्रमुख बृजेश सिंह ने किया ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story