दतिया उपचुनाव 2026: उत्तर प्रदेश में कार्यरत मप्र के मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

WhatsApp Channel Join Now
दतिया उपचुनाव 2026: उत्तर प्रदेश में कार्यरत मप्र के मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश


भोपाल, 29 जुलाई (हि.स.) । मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 के तहत 30 जुलाई 2026 को होने वाले मतदान के लिए उत्तर प्रदेश में आजीविका के संबंध में कार्यरत मध्य प्रदेश के मतदाताओं को मतदान के लिये सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। यह अवकाश लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-ख के प्रावधानों के अंतर्गत स्वीकृत किया है।

जनसंपर्क अधिकारी आर.आर. पटेल ने बुधवार को बताया कि यह आदेश मध्यप्रदेश के उन सभी मतदाताओं पर लागू होगा, जो उत्तरप्रदेश में दैनिक श्रमिक सहित अन्य रोजगार के माध्यम से कार्यरत हैं और दतिया विधानसभा उप निर्वाचन में मतदान करने के पात्र हैं। साथ ही सभी नियंत्रक प्राधिकारियों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश प्रदान करने संबंधी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे वे अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं सुगमता से उपयोग कर सकें। उत्तर प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश प्रसारित किए हैं। झाँसी तथा ललितपुर के जिला अधिकारी को पालन के लिये विशेष निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story