अनूपपुर: गांव की जर्जर से परेशान ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: गांव की जर्जर से परेशान ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी


अनूपपुर: गांव की जर्जर से परेशान ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी


अनूपपुर, 25 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी जनपद पंचायत अंतर्गत सिवनी गांव में बदहाल और कीचड़युक्त सड़क से परेशान ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी हैं। गांव की जर्जर से परेशान ग्रामीणों ने चक्काजाम की चेतावनी दी है। इसके पूर्व ग्राम पंचायत भवन परिसर में एकत्र होकर ग्रामीणाें ने शांतिपूर्ण धरना दिया और महापंचायत की। स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों की इस मांग का समर्थन किया है।

ग्राम पंचायत सिवनी (वार्ड 5 व 6) के निवासियों का कहना है कि वह लंबे समय से मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति से जूझ रहे हैं। बदहाल सड़क के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्कूली बच्चे घायल हो रहे हैं। आपात स्थिति में गांव तक एम्बुलेंस का पहुंचना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार आवेदन देने के बाद भी कोई प्रशासनिक सुनवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि 21 अगस्त जैतहरी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जनआंदोलन की पूर्व सूचना दे दी थी। तय रणनीति के तहत रविवार से सांकेतिक धरना शुरू किया गया था, जो मंगलवार तक लगातार जारी है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा, मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की तैनाती की मांग की है।

मांग न मानने पर मुख्य मार्ग जाम करने की चेतावनी

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराता है, तो वे जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करने के लिए विवश होंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान किसी भी अनहोनी या अनुचित स्थिति के लिए शासन और प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story