अनूपपुर: किसान मोर्चा उपाध्यक्ष का जुआ खेलते वीडियो वायरल

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: किसान मोर्चा उपाध्यक्ष का जुआ खेलते वीडियो वायरल


अनूपपुर: किसान मोर्चा उपाध्यक्ष का जुआ खेलते वीडियो वायरल


अनूपपुर, 21 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लल्ला दास का जुआ खेलते और ताश फेंटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुआ है।

वीडियो में भाजपा नेता पिंकू समेत कुछ अन्य लोगों के भी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो में जगह और तारीख स्पष्ट नहीं है। इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है।

ज्ञात हो कि भाजपा ने 16 सितंबर 2026 को राजनगर निवासी लल्ला दास को अनूपपुर जिला किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया था। वीडियो सामने आने के बाद जिले के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इसकी चर्चा हो रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है।

राजनगर मंडल अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी ने वीडियो को एआई से बताते हुए कहा कि इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ता को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। किसी को संदेह है तो प्रशासन से इसकी जांच करा सकता है।

रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, लेकिन इसमें जगह और तारीख स्पष्ट नहीं है। वीडियो को लेकर इलाके में जुआ खेलने की कोई शिकायत भी दर्ज नहीं हुई है। पुलिस अन्य सूत्रों से जानकारी जुटा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781028 Articles

Share this story