जबलपुरः धर्मान्तरण के आरोप पर वबाल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंचे थाने

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः धर्मान्तरण के आरोप पर वबाल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंचे थाने


जबलपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। रविवार दोपहर ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर स्थित एक मकान में आयोजित प्रार्थना सभा उस समय विवाद का कारण बन गई, जब कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद एक महिला पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल और अधिक गर्मा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्वारीघाट थाना पुलिस और सीएसपी गोरखपुर नगोटिया मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया। एहतियातन कार्रवाई के तहत पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विश्व हिंदू परिषद के सुमित सिंह, राकेश सिंह, रमेश तिवारी, विशाल, श्रीधर सोनी आदि ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story