अनूपपुर: जंगल की आग से अमरकंटक थाना परिसर खड़े 2 ट्रक, 2 चारपहिया वाहन एवं 6 बाइकें जलीं

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: जंगल की आग से अमरकंटक थाना परिसर खड़े 2 ट्रक, 2 चारपहिया वाहन एवं 6 बाइकें जलीं


अनूपपुर: जंगल की आग से अमरकंटक थाना परिसर खड़े 2 ट्रक, 2 चारपहिया वाहन एवं 6 बाइकें जलीं


अनूपपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले अमरकंटक थाना परिसर में मंगलवार की दोपहर जंगल में लगी आग से जप्त खड़े वाहन आग की चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2 स्थित जंगल में दोपहर करीब 2 बजे हायर सेकेंडरी स्कूल और मप्र विद्युत मंडल के वितरण केंद्र के पीछे भड़की थी। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई न होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। ज्ञात हो कि थाना परिसर जंगल से लगा हुआ हैं।

देखते ही देखते थाना परिसर में खड़े 709 और 407 ट्रक, चौपहिया वाहन, बाइक और ऑटो आग की चपेट में आ गए। पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। नगर परिषद अमरकंटक से अग्निशमन यंत्र बुलाया गया, जो आग पर काबू पाने में नाकाफी साबित हुआ। इस आगजनी की घटना में चार वाहन जल गए। बताया गया है कि परिसर में कुल 2 ट्रक, 2 चारपहिया वाहन और आधा दर्जन बाइक सहित अन्य वाहन खड़े थे।

जंगल से थाने तक पहुंची आग

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि जंगल से सुलगती आग थाना परिसर तक पहुंच गई, जिसने कुछ वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। नगर परिषद अमरकंटक का एक अन्य अग्निशमन वाहन पहले से ही ग्राम दोनिया में लगी आग बुझाने गया था, जो तकनीकी खराबी के कारण वापस नहीं आ सका।

घटनास्थल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप और समीप ही बिजली ट्रांसफार्मर स्थित होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। यदि आग वहां तक पहुंचती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story