राजगढ़ः वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर किया माल्यार्पण, शौर्य और बलिदान को किया याद

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर किया माल्यार्पण, शौर्य और बलिदान को किया याद


राजगढ़, 16 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया में रविवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। बस स्टैंड चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रानी अवंतीबाई के शौर्य, राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के लिए दिए गए बलिदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने रानी अवंतीबाई लोधी के अदम्य साहस और वीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए विपरीत परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए युद्ध किया। उनका जीवन देशभक्ति, साहस और त्याग की प्रेरणादायी मिसाल है।

वक्ताओं ने कहा कि रानी अवंतीबाई का जीवन अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े होने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश देता है। नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के वीर-वीरांगनाओं के संघर्ष और बलिदान से परिचित कराने की आवश्यकता है, ताकि उनके आदर्शों और देशभक्ति की भावना को आगे बढ़ाया जा सके। माल्यार्पण के बाद उपस्थित नागरिकों ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के आदर्शों पर चलने और उनके त्याग व संघर्ष को समाज की नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में श्याम सोंधिया, रघुवीर सोंधिया, अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिराज लोधी, अशोक अग्रवाल, महामंत्री रघुवीर मेहर, फूलसिंह लोधी, राधेश्याम लोधी, मोहन लोधी, इंदरसिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने रानी अवंतीबाई लोधी को नमन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story