मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत डॉ. वेदांती के देवलोकगमन पर श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल, 15 दिसम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के मार्गदर्शक पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती महाराज के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। डॉ. वेदांती पूर्व सांसद और अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के मार्गदर्शक, पूर्व सांसद एवं अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज के देवलोकगमन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भगवान श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त अनुयायियों को संबल प्रदान करें।
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

