केन्द्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरूगन और आठवले ने की मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सौजन्य भेंट

WhatsApp Channel Join Now
केन्द्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरूगन और आठवले ने की मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सौजन्य भेंट


केन्द्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरूगन और आठवले ने की मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सौजन्य भेंट


केन्द्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरूगन और आठवले ने की मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सौजन्य भेंट


भोपाल, 28 फरवरी (हि.स.)। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और केंद्रीय सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार देर शाम भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उनके बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। जी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री आठवले का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात की। इसके अलावा केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने भी शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने तीनों केन्द्रीय मंत्रियों का स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story