मंदसौरः राहगीर अभियान के तहत ग्राम सानड़ा में शासकीय रास्तों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः राहगीर अभियान के तहत ग्राम सानड़ा में शासकीय रास्तों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश


मंदसौर, 16 अप्रैल (हि.स.) मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ उपखंड में संचालित राहगीर अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम सानड़ा में शासकीय रास्तों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गरोठ एसडीएम राहुल चौहान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

एसडीएम चौहान ने बताया कि गरोठ उपखंड की तहसील गरोठ, शामगढ़ एवं भानपुरा के सभी ग्रामों में रास्तों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण हेतु यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत शासकीय रास्तों एवं विभिन्न विभागों द्वारा निर्मित सड़कों से अतिक्रमण हटाने, राजस्व नक्शों में रास्तों का चिन्हांकन करने तथा खसरों में आवश्यक अद्यतन कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान जनभागीदारी के आधार पर संचालित किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह अभियान 7 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 मई तक जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story