मंदसौरः पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के हितग्राही बच्चों को कलेक्टर ने मिठाई तथा गिफ्ट प्रदान किए

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के हितग्राही बच्चों को कलेक्टर ने मिठाई तथा गिफ्ट प्रदान किए


मंदसौर, 04 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के हितग्राही बच्चों को कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बुधवार को कार्यक्रम में दीपावली की मिठाई तथा गिफ्ट प्रदान किए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग अंकिता पंड्या उपस्थित थी।

इस अवसर पर कलेक्टर ने सब बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा प्रशासन बच्चों के साथ है प्रशासन बच्चों का परिवार है कोई भी समस्या हो बच्चे तत्काल किसी भी समय मुझसे संपर्क कर सकते हैं। कलेक्टर द्वारा बच्चों से आत्मीयता के साथ चर्चा की गई बच्चों को स्नेह तथा अपनत्व प्रदान किया।

इस दौरान अंकिता पंड्या ने बताया कि योजना के हितग्राही बच्चों का हेल्थ चेकअप भी कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत हितग्राही वे बच्चे हैं जिनके माता-पिता की कोरोना काल में मृत्यु हो गई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772457 Articles

Share this story