मंदसौरः महा-जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद गुप्ता एवं सांसद गुर्जर ने विभिन्न मंडलों में किया जनसंपर्क

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः महा-जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद गुप्ता एवं सांसद गुर्जर ने विभिन्न मंडलों में किया जनसंपर्क


मंदसौर, 08 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश क मंदसौर जिले के विभिन्न भाजपा संगठनात्मक मण्डलों एवं शक्ति केंद्रो पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्षीय सेवा एवं समर्पण को समर्पित कार्यकाल को लेकर विभिन्न रचनात्मक एवं संगठनात्मक कार्य चल रहे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को महा-जनसंपर्क अभियान अन्तर्गत लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने जिले के विभिन्न मंडलों एवं शक्ति केंद्रों में संगठनात्मक प्रवास पर पहुंचे और कार्यकतार्ओं एवं आमजन से संवाद किया, एक पेड मॉं के नाम अभियान अन्तर्गत पौधारोपण तथा केंद्र और राज्य सरकार कि योजनाओं के लाभार्थी हितग्राहियों का सम्मान किया।

जिला भाजपा द्वारा जिले में चलाए जाने वाले जन सर्म्पक अभियान हेतु भाजपा जिला महामंत्री शिवराजसिंह राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्षगण जीवन शर्मा, सुनिल जैन, जितेन्द्रसिंह चौहान, गौरव अग्रवाल एवं भाजपा जिला मंत्री रामसिंह चौहान प्रभारी बनाये गये हैं। प्रवास के द्वितीय दिवस सांसद सुधीर गुप्ता ने सीतामऊ ग्रामीण मंडल के काचरिया-चिकला पंचायत एवं खेताखेड़ा, बसई मंडल के बसई एवं कुरावन, मेलखेड़ा मंडल के लसुडिया तथा खड़ावदा मंडल के बालोदा एवं बरखेड़ा गंगासा शक्ति केंद्रों का दौरा किया। इसके पश्चात उन्होंने भानपुरा स्थित दुधाखेड़ी माताजी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर कार्यकतार्ओं से संवाद किया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

इसी क्रम में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने 8 जून को विभिन्न मंडलों में प्रवास कर महा-जनसंपर्क अभियान को गति प्रदान की। 8 जून को उन्होंने दलौदा मंडल के भावगढ़ एवं नांदवेल तथा मगरामाताजी मंडल के करजू एवं गरोड़ा में जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। एक पेड मॉं के नाम अभियान अन्तर्गत वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विजय सुराना, जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जिला मंत्री जगदिश गुर्जर, दलौदा मंडल अध्यक्ष सुमित सेन, मगरामाताजी मंडल अध्यक्ष गोपाल पाटीदार सहीत भाजपा के वरिष्ठजन, पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story