उज्जैनः सिंहस्थ मेला क्षेत्र में पक्के अतिक्रमण तोड़े

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैनः सिंहस्थ मेला क्षेत्र में पक्के अतिक्रमण तोड़े


उज्जैन , 21 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हर 12 वर्ष में सिंहस्थ मेले का आयोजन होता है। आयोजन के दो वर्ष पूर्व से मेला क्षेत्र में होनेवाले पक्के,कच्चे अतिक्रमणों को अधिकारी हटवा देते हैं। मंगलवार को नगर निगम द्वारा 4 मकानों को किया जमींदोज गया।

सिंहस्थ क्षेत्र अंतर्गत उन्हेल नाके के पास उज्जवल नगर में प्रात: 6 बजे अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही रिमूवल गैंग, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर बिना अनुमति के अवैध निर्माण किया गया था, जिसे निगम द्वारा हटाया गया। उक्त कार्यवाही से पूर्व संबंधितों को नोटिस जारी करते हुए सूचित किया गया था कि सिंहस्थ क्षेत्र में बिना अनुमति के अवैध निर्माण नहीं करें अन्यथा नगर निगम द्वारा हटाने की कार्यवाही की जाएगी। इसलिए जो निर्माण किया गया है उसे तत्काल हटा लिया जाए। नोटिस की अवधि पूर्ण होने के पश्चात संबंधितों द्वारा अवैध निर्माण जारी रखा गया, जिसे नगर निगम द्वारा हटाने की कार्यवाही की गई।

इनका कहना हैनिगम अपर आयुक्त संतोष टैगोर ने बताया कि सिंहस्थ क्षेत्र में जहां पर भी अवैध निर्माण चल रहे हैं,उसे हटाने की कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में उन्हेल नाके के पास उज्जवल नगर क्षेत्र में 4 मकानों को जेसीबी से हटाया गया। 3 ऐसे मकान जो प्रारंभिक स्थिति में प्लिंथ लेवल पर थे उनके लिए संबंधित को 2 दिन का समय दिया गया। समय अवधि पूर्ण होने के पश्चात अगर संबंधित द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो निगम द्वारा हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story