उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ने 30 किसानों को वितरित किए 9 करोड़ के चेक

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ने 30 किसानों को वितरित किए 9 करोड़ के चेक


उज्जैन, 08 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलवार को उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ.रवि सोलंकी ने प्राधिकरण भवन में 30 किसानों को 9.02 करोड़ रूपये के चेक वितरित किए। इन किसानों से सिंहस्थ की विभिन्न योजनाओं में सडक़ हेतु आपसी सहमती के आधार पर भूमि अधिग्रहित की गई थी। किसानों में उत्साह देखा गया।

डॉ. रवि सोलंकी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश अुनरूप किसानों के हितों का ध्यान रखना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया। किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा समय पर मिले, इसके लिए प्राधिकरण लगातार काम कर रहा था। अब सभी पात्र किसानों को उनकी राशि सौंप दी गई है। मुआवजा प्राप्त करने के बाद किसानों ने भी राहत की सांस ली और प्राधिकरण की इस त्वरित व पारदर्शी कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।

डॉ.सोलंकी ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा आने वाले दिनों में शेष बचे किसानों के दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें भी जल्द से जल्द मुआवजा वितरित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर मुआवजा प्राप्त करने वाले किसानों में अनिल, मानाजी राव अंाग्रे, अवंतिका घाटगे, धर्मेन्द्र जाट, अशोक गेहलोत, महेश आंजना, प्राधिकरण के विधि अधिकारी मनीष जोशी, वित्त अधिकारी गर्विता भिंड़े, संपदा अधिकारी जीवनलाल मोघी एवं कार्यपालन यंत्री शुभम सोनी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story