उज्जैनः कलेक्टर-एसपी ने महामाया-महालया का पूजन कर शासकीय नगर पूजा की शुरुआत की

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैनः कलेक्टर-एसपी ने महामाया-महालया का पूजन कर शासकीय नगर पूजा की शुरुआत की


उज्जैनः कलेक्टर-एसपी ने महामाया-महालया का पूजन कर शासकीय नगर पूजा की शुरुआत की


उज्जैन , 19 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर सोमवार को नगर की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना के लिए चौबीस खम्बा माता मंदिर पर शासकीय नगर पूजा का आयोजन परंपरानुसार किया गया। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा विधि-विधान से माता महामाया महालया का पूजन अर्चन कर नगर पूजा की पारंपरिक यात्रा प्रारंभ की।

नवरात्रि पर्व की महा अष्टमी तिथि पर कलेक्टर और एसपी ने सोमवार को सुबह चौबीस खम्बा माता मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया। माता को सोलह सिंगार, चुनरी अर्पित कर बलबाकल का भोग लगाया गया।

कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर महाअष्टमी के अवसर पर चौबीस खम्बा माता मंदिर पर माता महामाया और महालया का परंपरा अनुसार विधि विधान से पूजन संपन्न किया गया। नगर वासियों के सुख शांति के लिए यात्रा निकाली जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले और शहर के सभी नगर वासियों को महाअष्टमी और नवमी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

नगर पूजा के दौरान नगर के 40 छोटे-बड़े मंदिरों में पूजन-अर्चन कर देवी देवताओं को बलबाकल का भोग अर्पित किया जाता है । नगर पूजा रात्रि में हांडी फोड़ भैरव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। शासकीय नगर पूजा उज्जैन की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह आयोजन नगर की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना के साथ प्रतिवर्ष श्रद्धा और परंपरागत विधि-विधान से संपन्न किया जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / क्षितिज

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763275 Articles

Share this story