उज्जैन: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैन: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल


- गायिका इशिता विश्वकर्मा ने भी महाकाल का लिया आशीर्वाद

उज्जैन, 10 मई (हि.स.) । बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने रविवार तड़के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। वे सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक चलने वाली 'भस्म आरती' में सम्मिलित हुए। सफेद कुर्ते में नजर आए अभिनेता इस दौरान पूरी तरह शिव साधना में लीन दिखाई दिए।

आरती संपन्न होने के बाद अर्जुन रामपाल ने चांदी द्वार पर माथा टेका और विधि-विधान से देहरी पूजन किया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने 'महाकाल' अंकित दुपट्टा भेंट कर उनका स्वागत किया। मंदिर की व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर अभिनेता ने प्रशासन की प्रशंसा की और आगामी 'सिंहस्थ 2028' की तैयारियों का भी जिक्र किया। उल्लेखनीय है कि फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में उन्होंने पाकिस्तानी मेजर इकबाल का किरदार निभाया। अर्जुन रामपाल इससे पहले मार्च 2025 में भी महाकाल दरबार पहुंचे थे।

इशिता विश्वकर्मा ने भी किए दर्शन

इसी दिन प्रसिद्ध गायिका इशिता विश्वकर्मा ने भी भस्म आरती के दर्शन किए। मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली इशिता ने अपने 24वें जन्मदिन के अवसर पर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रशासन द्वारा स्वागत किए जाने पर उन्होंने आभार व्यक्त किया और अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हुए मंदिर परिसर में मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा भजन की प्रस्तुति भी दी। इशिता ने मंदिर में किए गए सुरक्षा और प्रबंधन के इंतजामों की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story