उज्जैन: एक क्लिक की गलती पड़ सकती है भारी, एसपी ने 300 छात्रों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैन: एक क्लिक की गलती पड़ सकती है भारी, एसपी ने 300 छात्रों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर


उज्जैन, 03 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 के तहत शुक्रवार को सांदीपनी शासकीय उमावि, महाराजवाड़ा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसपी प्रदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान 300 से अधिक छात्र-छात्राएं,शिक्षक और प्राचार्य मौजूद रहे।

एसपी शर्मा ने विद्यार्थियों को कहा कि डिजिटल दुनिया में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी आर्थिक और व्यक्तिगत क्षति का कारण बन सकती है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय सूचनाएं साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना जांचे भरोसा न करें साइबर ठगी होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर या साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते पुलिस कार्रवाई की जा सके।

नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील और एसआई प्रतीक यादव ने साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप की जानकारी दी। सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी लिंक, फिशिंग, ओटीपी और बैंकिंग धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, यूपीआई एवं क्यूआर कोड स्कैम, फर्जी निवेश योजनाओं और साइबर बुलिंग जैसे मामलों से बचने के व्यावहारिक उपाय समझाए।

विद्यार्थियों ने पूछे सवालसीएसपी दीपिका शिंदे ने छात्रों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, डिजिटल पहचान की सुरक्षा और सोशल मीडिया पर जि मेदार व्यवहार की अहमियत समझाई। विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका विस्तार से जवाब दिया। अंत में सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, साइबर अपराधों से सतर्क रहने और समाज में साइबर सुरक्षा का संदेश फैलाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story