अनूपपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर दो सड़क हादसे, बाइक सवार युवक की मौत, कार सवार तीन घायल

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर दो सड़क हादसे, बाइक सवार युवक की मौत, कार सवार तीन घायल


अनूपपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर दो सड़क हादसे, बाइक सवार युवक की मौत, कार सवार तीन घायल


अनूपपुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर फुनगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। पहली घटना में सड़क किनारे बिना संकेतक लाइट के खड़े डंपर से बाइक टकराने के कारण 27 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं मौके से ट्रक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया हैं। दूसरी घटना में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से दूर जा पहुंची। कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।

डंपर से टकराई बाइक, इलाज के दौरान युवक की मौत

फुनगा चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने बताया कि 27 वर्षीय प्रहलाद साहू पुत्र गया प्रसाद साहू, निवासी बदरा गैरेज में काम करने के बाद कोतमा की ओर से लौट रहा था। इसी दौरान वह फुनगा और पयारी गांव में दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन करने जा रहा था। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के किनारे डंपर क्रमांक सीजी 10 बीएन 0136 खड़ा था। डंपर पर कोई संकेतक लाइट नहीं जल रही थी। अंधेरे के कारण बाइक चालक सड़क किनारे खड़े डंपर को देख नहीं पाया और पीछे से उसमें जा टकराया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि युवक घायल हो गया।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, नहीं बच सकी जान

घटना के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने फोन के माध्यम से फुनगा चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर के नीचे फंसे युवक को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा पहुंचाया। हालांकि, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरी दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल

इसी रात राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर एक अन्य सड़क दुर्घटना में कार चालक को झपकी लगने से कार से नियंत्रित खो दिया और अनियंत्रित होकर एक पेड से जा टकराई जिससे सड़क से दूर जा पहुंची। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति और दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जानकारी सामने आना बाकी है।

लगातार हुई इन दुर्घटनाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात के समय सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और संकेतक लाइटों की आवश्यकता व यातायात पुलिस अनूपपुर की लापरवाही को फिर से उजागर किया है।

ज्ञात होगी पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के आने बाद यातायात के प्रमुख ने राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात चौकी को बंद कर दिया है जिससे सड़क दुर्घटना में घायल होने वालों को समय पर इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। जिसका नतीजा लो अपनी जान देकर गवा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763988 Articles

Share this story