अनूपपुर: ट्रक के पीछे घुसी बाइक, दो घायल, अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: ट्रक के पीछे घुसी बाइक, दो घायल, अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत


अनूपपुर: ट्रक के पीछे घुसी बाइक, दो घायल, अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत


अनूपपुर, 28 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की चचाई थाना क्षेत्र के बकही गांव के पास गुरुवार - शुक्रवार की रात सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जहां शुक्रवार की दोपहर शवों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना से सम्बंधित ट्रक की खोजबीन कर रही है।

चचाई थाना प्रभारी फूलवती अहिरवार ने बताया कि घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात घटी, जहां घटना की प्रथम सूचना 112 डायल वाहन को मिली, इसके बाद थाना को मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल बाइक सवारों की जांच पड़ताल की तो दोनों की सांसे चल रही थी, तत्काल वाहन से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज भी आरंभ हुआ, लेकिन एकाध घंटे बाद दोनों की मौत हो गई।

परिजनों की पूछताछ में दोनों मृतकों की पहचान 26 वर्षीय श्यामलाल केवट पुत्र दिनेश प्रसाद केवट और 23 वर्षीय अभय केवट पुत्र मिथुन केवट दोनों निवासी बिछिया थाना अमलाई जिला शहडोल के रूप में हुई है। दोनों गुरुवार - शुक्रवार की रात बाइक से घर( बिछिया) लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार की बाइक आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी, जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में दोनों की सांसे चल रही, जिसमें प्राथमिक उपचार को देखते हुए तत्काल पुलिस वाहन से दोनों घायल को जिला अस्पताल अनूपपुर पहुंचाया गया, लेकिन कुछ समय बाद दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार को दोपहर दोनों शवों का पीएम कराते अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story