अनूपपुर: दो बाइकों की टक्कर से दो घायल, एक के सिर में गहरी चोट, दूसरे का पैर टूटा

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: दो बाइकों की टक्कर से दो घायल, एक के सिर में गहरी चोट, दूसरे का पैर टूटा


अनूपपुर: दो बाइकों की टक्कर से दो घायल, एक के सिर में गहरी चोट, दूसरे का पैर टूटा


अनूपपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलिया फाटक के पास गुरुवार को दो बाइकों की टक्कर में 65 वर्षीय हीरामन द्विवेदी और 61 वर्षीय रामरूप द्विवेदी घायल हो गए। दोनों जैतहरी थाना क्षेत्र के सिवनी गांव के निवासी हैं। हादसे के बाद जैतहरी थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय ने घायलों को अपने वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

थाना प्रभारी पाण्डेय ने बताया कि दोनों बाइकें आगे-पीछे चल रही थीं। घायलों ने बताया कि वे अपने भतीजे के साथ दो बाइकों पर तहसील अनूपपुर किसी काम से आए थे। दोपहर में घर लौटते समय बेलिया फाटक के पास आगे चल रही बाइक अचानक रुक गई। पीछे से आ रही बाइक उससे टकरा गई। रामरूप द्विवेदी आगे चल रही बाइक पर परिजन के साथ सवार थे। उनके सिर में गहरी चोट आई है। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। सीटी स्कैन रिपोर्ट आने के बाद चोट की स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं, पीछे चल रही बाइक पर बैठे हीरामन द्विवेदी के पैर में चोट आई है। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story