अनूपपुर: नेपाल त्रासदी में फंसीं अनूपपुर की दो बेटियां सुरक्षित, पलक-पल्लवी, रविवार तक घर लौटेंगी

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: नेपाल त्रासदी में फंसीं अनूपपुर की दो बेटियां सुरक्षित, पलक-पल्लवी, रविवार तक घर लौटेंगी


अनूपपुर, 28 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा नगर की दो बेटियां नेपाल में 26 अगस्त की सुबह आई जलप्रलय त्रासदी में अनूपपुर में फंस गई थीं। अब वह सुरक्षित हैं और सरकार की मदद से उन्हें नेपाल के पोखरा पहुंचाया गया है।

कोतमा वार्ड क्रमांक 8 निवासी मंजू माझी की बेटियां पलक माझी और पल्लवी माझी ग्वालियर में पढ़ाई और नौकरी करती हैं। वे कुछ दिन पहले छुट्टी पर नेपाल घूमने गई थीं। जलप्रलय के कारण वे नेपाल में फंस गईं। त्रासदी और नेटवर्क की समस्या के चलते दो दिनों तक परिजनों का पलक और पल्लवी से कोई संपर्क नहीं हो पाया था। इस दौरान परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई थी।

9 लोगों का ग्रुप गया था घूमने

दोनों बेटियों के सुरक्षित होने की खबर मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। परिजनों के अनुसार, वे शनिवार को नेपाल से अपने घर कोतमा के लिए रवाना होंगी। पिता ने फोन पर दोनों बेटियों से बात की है। बताया गया है कि पलक और पल्लवी कुल 9 लोगों के समूह के साथ नेपाल घूमने गई थीं। उनके पिता ने जानकारी दी है कि समूह के 6 लोग सुरक्षित हैं, जबकि तीन अन्य के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story