राजगढ़ः खेत की बागर में करंट फैलने से 28 वर्षीय किसान की मौत

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः खेत की बागर में करंट फैलने से 28 वर्षीय किसान की मौत


राजगढ़, 23 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पांजरी में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई।

खेत पर लगी बागर में अचानक करंट दौड़ने से युवक उसकी चपेट में आ गया। परिजन गंभीर हालत में उसे तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पांजरी निवासी दयाराम (28) पुत्र भैरुसिंह लववंशी शाम को अपने खेत पर गया था। इसी दौरान खेत की बागर हटाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बागर के पास से गुजर रही बिजली का तार उसके संपर्क में आ गया था, जिससे बागर में करंट फैल गया। करंट लगते ही युवक बेसुध होकर गिर पड़ा। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मृतक विवाहित था और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि खेत की बागर में करंट किन परिस्थितियों में आया और हादसे का वास्तविक कारण क्या था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story