रतलाम-इंदौर फोरलेन पर ओवरटेक करते समय ट्रक में पीछे से जा टकराई बस, 4 यात्री घायल

WhatsApp Channel Join Now
रतलाम-इंदौर फोरलेन पर ओवरटेक करते समय ट्रक में पीछे से जा टकराई बस, 4 यात्री घायल


रतलाम, 28 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर धराड़ में शनिवार सुबह 8:30 बजे एक तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करते समय आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जाेरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कांच टूट गए। हादसे में तीन से चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, रतलाम से इंदौर जा रही प्राइवेट बस धराड़ के फोरलेन क्रॉसिंग ब्रिज पर ओवरटेक करते समय ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे के समय बस में लगभग 30-35 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। धराड़ पुलिस चौकी प्रभारी दीपक डामोर, सरपंच विक्रमसिंह राठौर और अन्य ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। धराड़ चौकी प्रभारी दीपक डामोर ने बताया बस के ओवरटेक के कारण हादसा हुआ है। तीन से चार लोग घायल है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। हादसे के कारण फोरलेन पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। बाद में पुलिस ने क्रेन मंगवाई और बस को सड़क किनारे हटाया।

बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि ट्रक की गति धीमी थी और बस चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए पीछे से टकरा गया। उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और तीन से चार को हल्की चोटें आई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story