शहडोल: कोयले से भरा ट्रक घर पर पलटा, 3 बकरियों की मौत, चालक घायल

WhatsApp Channel Join Now
शहडोल: कोयले से भरा ट्रक घर पर पलटा, 3 बकरियों की मौत, चालक घायल


शहडोल: कोयले से भरा ट्रक घर पर पलटा, 3 बकरियों की मौत, चालक घायल


शहडोल, 22 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र एनएच-43 पर गुरुवार सुबह कोयले से भरा एक ट्रक का अचानक टायर फटने से चालक का वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे बने मकान के कमरे पर पलट गया।

ट्रक रामपुर खदान से कोयला लेकर अनूपपुर जा रहा था। जिसकी चपेट में आने से तीन बकरियों की मौत हो गई। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य आंगन में थे, जिससे जनहानि होने से बच गया। घटना में ट्रक चालक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, अमलाई थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर टायर फटने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरा और मकान के कमरे पर पलट गया। ट्रक के भारी वजन से कमरे और उसमें रखे सामान को नुकसान पहुंचा। हादसे की खबर मिलते ही अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया और घटना की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में टायर फटना हादसे की वजह बताई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765107 Articles

Share this story