मंदसौरः बिना फिटनेस चल रही स्कूल बसों पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई
Oct 7, 2026, 18:37 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
मंदसौर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में बुधवार को बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए जग्गा खेड़ी स्थित करनी इंटरनेशनल स्कूल की स्कूल बस की जांच की।
परिवहन अधिकारी दीपक मांझी के निर्देश पर उप परिवहन निरीक्षक शुभम मंडलोई एवं पूजा मुकाती ने स्कूल बस की चेकिंग की, जिसमें एक बस बिना फिटनेस के संचालित होती हुई पाई गई। परिवहन विभाग की टीम ने तत्काल संबंधित वाहन का चालान बनाया और बस में सवार बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें दूसरी बस से रवाना किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

