मंदसौर, मल्हारगढ़ और सुवासरा विधानसभा के शेष मण्डलों में प्रशिक्षण सत्र हुये सम्पन्न
मंदसौर, 29 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित किए जा मंदसौर, मल्हारगढ़ और सुवासरा विधानसभा के प्रशिक्षण वर्ग कुल आठ सत्रों में आयोजित किए गए, जिनका सफलतापूर्वक समापन रविवार को हो गया। जिनमें संगठन के विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं को विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण वर्गों में मुख्य वक्ता के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, विधायक हरदीपसिंह डंग, राधेश्याम पाटीदार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी नानालाल अटोलिया, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, पिछड़ा मोर्चा कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार, जिला महामंत्री शिवराजसिंह राणा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने विषय अन्तर्गत अपना मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियाँ, संगठन की कार्य पद्धति, वैचारिक अधिष्ठान और संगठन विस्तार शामिल रहे। साथ ही बूथ प्रबंधन, पार्टी का इतिहास और केन्द्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई। डिजिटल माध्यमों जैसे सोशल मीडिया, नमो एप और सरल एप की भी जानकारी दी गई। इन विषयों से कार्यकतार्ओं को संगठन की कार्यशैली और समाज से संवाद का महत्व समझाया गया।
राज्य सरकार की उपलब्धियां - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास तेजी से हो रहा है। कृषि और सिंचाई के क्षेत्र में नई योजनाएं लागू की गई हैं। किसानों को बीमा और अनुदान से आर्थिक सहायता मिल रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के लिए भी सुधार और योजनाएं बढ़ी हैं।
कार्य पद्धति - संगठन अनुशासन और समन्वय पर आधारित है। भाजपा की कार्यशैली लक्ष्य केंद्रित और व्यवस्थित है। बैठकों और प्रशिक्षण से योजनाएं तैयार की जाती हैं। इससे कार्यकर्ता सक्रिय और जिम्मेदार बने रहते हैं। बूथ समिति संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। इसके माध्यम से मतदाताओं से सीधा संपर्क किया जाता है। पन्ना प्रमुख व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। कार्यक्रमों से समाज और संगठन का संबंध बढ़ता है।
प्रशिक्षण वर्गों में विषय पर आधारित प्रदर्शनियों लगाई गई जिसका अवलोकन भी मुख्य वक्ता द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा अपेक्षित प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने संगठनात्मक विषयों पर जानकारी प्राप्त कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

