सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर चौक पर रुककर कलेक्टर ने ऑटो चालकों से किया संवाद

WhatsApp Channel Join Now
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर चौक पर रुककर कलेक्टर ने ऑटो चालकों से किया संवाद


जबलपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों के भ्रमण पर निकले कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने दोपहर तीन पत्ती चौराहे पर रूककर ऑटो रिक्शा चालकों से संवाद किया और शहर की यातायात व्यवस्था से लेकर सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों के पालन के संबंध में उनसे चर्चा की।

संवाद के दौरान कलेक्टर ने ऑटो रिक्शा चालकों से उनकी दिनचर्या, आमदनी और समस्याओं की जानकारी भी ली। उन्होंने ऑटो रिक्शा चालकों के स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण के लिए जल्दी ही शिविर लगाये जाने की बात कही तथा संबल योजना सहित श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने विशेष शिविर आयोजित करने आश्वासन भी दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763700 Articles

Share this story