राजगढ़ःरेत से भरी ट्रेक्टर-ट्राॅली पुलिया में पलटी, दबने से चालक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ःरेत से भरी ट्रेक्टर-ट्राॅली पुलिया में पलटी, दबने से चालक की मौत


राजगढ़, 30 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर कुरावर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह ग्राम बरोड़ी जोड़ स्थित 10 फीट गहरी पुलिया में टायर फटने से रेत से भरी ट्रेक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रेक्टर के नीचे दबने से 35 वर्षीय चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार हाइवे स्थित ग्राम बरोड़ी स्थित पुलिया में रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रेक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रेक्टर चालक 35 वर्षीय मुकेश पुत्र देवचंद गाड़री निवासी बलवटपुरा नरसिंहगढ़ की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है ट्राॅली का टायर फटने से ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी पुलिया में गिर गया और दबने से चालक की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि शनिवार देर शाम को मुकेश ट्रेक्टर लेकर गया था और सुबह दुर्घटना के बारे में पता लगा। खबर की जानकारी लगते ही थानाप्रभारी सहित पुलिसबल मौके पर पहुंचा और मशक्कत के बाद शव को पुलिया से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story