ईद पर कानून व्यवस्था बनाए रखने एसपी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों और जलाशयों का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
ईद पर कानून व्यवस्था बनाए रखने एसपी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों और जलाशयों का निरीक्षण


मंदसौर, 28 मई (हि.स.)। ईद पर्व के दौरान जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मध्‍य प्रदेश के मंदसौर जिले के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान शिवना नदी सहित विभिन्न जलाशयों और जल संग्रहण स्थलों का भी निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने रामघाट बैराज, कालाभाटा डैम और अन्य जल स्रोतों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी अवशिष्ट सामग्री या अपशिष्ट जल स्रोतों में न डाला जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल को सतर्क और मुस्तैद रहकर ड्यूटी निभाने के निर्देश भी दिए गए।

बताया गया कि जिले में ईद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कानून व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा दिनभर विभिन्न क्षेत्रों में गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान टी एस बघेल, शिवलाल शाक्य, जितेंद्र भास्कर, कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, वायडी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय, नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story