प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आव्हान पर भारत माता के जयघोष के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आव्हान पर भारत माता के जयघोष के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा


प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आव्हान पर भारत माता के जयघोष के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा


जबलपुर, 09 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् के साथ महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के नेतृत्व में जिला, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यह तिरंगा यात्रा महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल से लेकर नगर निगम, तीनपत्ती, मालवीय चौक, सिविक सेन्टर होते हुए नगर निगम मुख्यालय तक निकाली गई जिसमें एक तरंगा रथ जो तिरंगे की थीम पर झाॅंकी के रूप में सजाई गयी थी, इनके पीछे गणमान्यजनों, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ नगर निगम के अध्यक्ष रिकुंज विज, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर रवि शंकर राय, पार्षद रजनी कैलाश साहू, अंशुल राघवेन्द्र यादव, अतुल दानी, सोनिया रंजीत सिंह, प्रतिभा भापकर, वर्षा मनोज सेन, विमल राय, अंजना मनीष अग्रहरि, मधुवाला राजपूत, जितेन्द्र कटारे, अनुराग साहू, मोनिका सिंह, अर्चना सिसौदिया, आदि के अलावा अधिकारियों कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर तिरंगा यात्रा में भाग लिया और यात्रा मार्गो पर देशभक्ति के साथ प्रेम का संदेश फैलाते हुए भारत माता की जय का जयघोष करते नजर आए। यात्रा नगर निगम मुख्यालय के सामने राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story