उमरियाः बांधवगढ़ रिजर्व में बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

WhatsApp Channel Join Now
उमरियाः बांधवगढ़ रिजर्व में बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


उमरिया, 24 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व क्षेत्र में फिर हुई एक बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शनिवार की एक बाघ ने खेरवा टोला में घर में घुस कर परिवार पर हमला कर दिया था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और चार लोगों को घायल हो गए थे। ग्रामीणों के विरोध के बाद पार्क प्रबंधन उसको ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया और उठा कर ताला ले गए, जहां उस बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई l

क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व डॉक्टर अनुपम सहाय ने बताया कि बाघ की मौत उसी के घर में हो गई है, हम अभी कारणों के जांच एवं अन्य कार्य में व्यस्त हैं l

---------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्‍द्र त्रिपाठी

Share this story