राजगढ़ः ब्यावरा के तीन स्कूलों में एबीवीपी की नवीन इकाइयों का गठन

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः ब्यावरा के तीन स्कूलों में एबीवीपी की नवीन इकाइयों का गठन


राजगढ़, 28 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई ब्यावरा द्वारा शनिवार को नगर के तीन विद्यालयों में नवीन इकाइयों एवं कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

प्रोग्रेसिव हाई स्कूल, स्वामी विवेकानंद अकादमी और मानस स्कूल में संगठन की नई इकाइयों का गठन कर विद्यार्थियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। इस दौरान विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

जिला विस्तारक प्रांजल दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्रहित में सक्रिय सहभागिता का सशक्त मंच है। नगर मंत्री युवराज पंवार ने कहा कि विद्यालय परिसरों से ही संगठन की मजबूत नींव तैयार होती है। परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करने का कार्य करती है।

प्रोग्रेसिव हाई स्कूल की कार्यकारिणी में अध्यक्ष सक्षम गोस्वामी, उपाध्यक्ष जयवर्धन सिंह, ऋषि पांडेय, संयम पंवार और कार्तिक शर्मा, मंत्री जयदीप तथा सहमंत्री मानस सिंह सोंधिया, अनुज मीना, आशुतोष मीना और वंश सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। सदस्य के रूप में मयंक, गर्व जुलानिया, गर्व खास, अमन यादव और अजय पंवार शामिल किए गए। स्वामी विवेकानंद अकादमी की इकाई में ऋषि दांगी, रोशन दांगी, अनमोल चंद्रवंशी, अभिषेक दांगी, शेरपाल राजपूत, शिवम दांगी, पियूष दांगी, गणेश, सतीश कारपेंटर, अंश सोनी, अंशु मीना, अनुज प्रजापति, आयुष यादव, इशु यादव, अभिषेक यादव, विशाल दांगी, दीनदयाल प्रजापति, रामदयाल प्रजापति, नितेश दांगी और भूपेंद्र दांगी को शामिल किया गया।

मानस स्कूल की इकाई में अध्यक्ष भूपेंद्र लश्करी, उपाध्यक्ष ऐश्वर्या जगताप, तरुण यादव और अंजावल सोंधिया को दायित्व सौंपे गए। अंकित लववंशी, ईश्वर सोंधिया, प्रिंस गुरहर, जीवन ध्रुव, शुक्रवार, शुधिल मीना और हेमराज सोंधिया सहित अन्य विद्यार्थियों को कार्यकर्ता बनाया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रमुख अनुज सोंधिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए छात्रहित, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784740 Articles

Share this story