अनूपपुर: जिले के 3 नगर पालिका अधिकारी स्थानांतरित, शशांक सिंह आर्मो को अनूपपुर की जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: जिले के 3 नगर पालिका अधिकारी स्थानांतरित, शशांक सिंह आर्मो को अनूपपुर की जिम्मेदारी


अनूपपुर, 01 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के 3 नगरी निकायाें के अधिकारियों स्थानांतरण करते हुए नवीन पदस्थापना की गई हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनूपपुर प्रदीप झरिया को हटाते हुए शशांक सिंह आर्मो को जिम्मेदारी सौपी गई हैं। वही इस स्थानांतरण सूची में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनूपपुर प्रदीप झरिया को नई पदस्थाजपना नहीं मिली हैं।

सोमवार को नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरी निकाय के चार अधिकारियों का स्थानांतरण किया है जिसमें अनूपपुर जिले के तीन अधिकारी प्रभावित हुए हैं। इसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनूपपुर प्रदीप झरिया को हटाते हुए उनके स्थान पर शशांक सिंह आर्मो को अनूपपुर नगर पालिका की कमान सौंपी गई है। इसी तरह लखन लाल पनिका उपनिरीक्षक नगर पालिका बिजुरी को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद बनगांव (राजनगर), शरद गौतम मुख्य लिपिक नगर पालिका शहडोल से मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद बरगवां (अमलाई) बनाए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story