आगरमालवाः कार और ट्रक की हुई भिडंत में तीन घायल
आगरमालवा, 21 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में उज्जैन-झालवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 552-जी पर पर ग्राम कीटखेड़ी जोड पर आज शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये, जिनका प्राथमिक उपचार सुसनेर सिविल अस्पताल में किया तथा इलाज के लिये राजस्थान के झालावाड़ रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले के ग्राम पिपल्याकुल्मी निवासी एक परिवार कार में सवार होकर उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा थे कि ग्राम कीटखेड़ी जोड़ के समीप एक ट्रक से हुई जोरदार टक्कर में कार में सवार धीरज पुत्र पूनमचंद पाटीदार, शानू पत्नी धीरज पाटीदार तथा मोनिका पत्नी देवीलाल पाटीदार घायल हो गये। जिनका प्राथमिक उपचार सुसनेर के सिविल अस्पताल में किया तथा यहां से राजस्थान के झालावाड़ रैफर किया गया है। सुसनेर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

