उज्जैन में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह पर हजारों लोग पहुंचे पम्पों पर

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैन में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह पर हजारों लोग पहुंचे पम्पों पर


उज्जैन , 24 मार्च (हि.स.)। मंगलवार शाम शहर में अफवाह फैली की पेट्रोल-डीजल खत्म हो रहा है। यह जानकारी वाइरल होते ही हजारों लोग शहर के पेट्रोल पम्पो पर एकत्रित हो गए। लोगों की भीड़ के चलते जगह- जगह जाम लग गया।

इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक ने वीडियोज जारी करते हुए बताया कि जिले में 16 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 25 हजार किलो लीटर डीजल है। इनकी कोई कमी नही है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।

जिले में पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में सभी पेट्रोल/डीजल पम्पों में पर्याप्त मात्रा में डीजल एवं पेट्रोल उपलब्ध है। वर्तमान में इण्डेन आईल लिमिटेड द्वारा संचालित पेट्रोल पम्पों में 690 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 904 हजार किलो लीटर डीजल, भारत पेट्रोलियम लिमिटेड द्वारा संचालित पेट्रोल पम्पों में 280 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 550 हजार किलो लीटर डीजल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड द्वारा संचालित पेट्रोल पम्पों में 450 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 650 हजार किलो लीटर डीजल, नायरा लिमिटेड द्वारा संचालित पेट्रोल पम्पों में 112 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 195 हजार किलो लीटर डीजल एवं रिलायंस जिओ बीपी द्वारा संचालित पेट्रोल पम्पों में 74 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 118 हजार किलो लीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध है। इस प्रकार जिले में कुल 1605 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 2417 हजार किलो लीटर डीजल उपलब्ध है। सभी पेट्रोल पम्प नियमानुसार संचालित हो रहे हैं। अतः सभी नागरिकों से अपील है कि कृपया अफवाहों पर ध्यान नहीं दें एवं आवश्यकतानुसार पेट्रोल/डीजल ही भराए। पेट्रोल / डीजल की सप्लाई सतत सुचारू रूप से संचालित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story