एकलव्य टी-20 लीग में फिर दिखा सुपर ओवर का रोमांच, फैथ क्रिकेट क्लब ने लेपर्ड भोपाल को हराया

WhatsApp Channel Join Now
एकलव्य टी-20 लीग में फिर दिखा सुपर ओवर का रोमांच, फैथ क्रिकेट क्लब ने लेपर्ड भोपाल को हराया


सीहोर, 05 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सीहोर शहर के बीएसआई क्रिकेट मैदान पर एकलव्य क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय एकलव्य टी-20 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के पांचवें दिन गुरूवार को दर्शकों को एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

फैथ क्रिकेट क्लब और लेपर्ड भोपाल के बीच खेला गया मुकाबला निर्धारित 20 ओवर में बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद सुपर ओवर में फैथ क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। प्रतियोगिता में यह दूसरा मुकाबला रहा, जिसका फैसला सुपर ओवर से हुआ। दिन के दूसरे मुकाबले में निखिल जूनियर ने बीसीए भोपाल को 43 रन से पराजित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लेपर्ड भोपाल ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए। टीम की ओर से अखिल यादव ने 47, अंकुश सिंह ने 34 और गौरंग ने 33 रन का योगदान दिया। फैथ क्रिकेट क्लब की ओर से त्रिपुरेश और अखिल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि संदीप, पृथ्वीराज सिंह, ऋषि और वेदांश व्यास को एक-एक सफलता मिली।

जवाब में फैथ क्रिकेट क्लब ने भी 20 ओवर में 155 रन बनाए और मुकाबला बराबरी पर छूटा। टीम की ओर से अनिकेत ने 71 रन की शानदार पारी खेली। अरमान अकिल ने 32, अक्षत और रुद्रांश ने 14-14 तथा वेदांश व्यास ने 10 रन बनाए। लेपर्ड भोपाल की ओर से प्रभांशु और राहुल बाथम ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि मयंक अवस्थरी और मनीष पाटीदार को एक-एक विकेट मिला।

प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सुपर ओवर में फैथ क्रिकेट क्लब ने पांच गेंदों पर दो विकेट खोकर 17 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेपर्ड भोपाल की टीम पांच रन ही बना सकी। इस तरह फैथ क्रिकेट क्लब ने रोमांचक जीत अपने नाम की। प्रतियोगिता में यह दूसरा अवसर है, जब किसी मुकाबले का परिणाम सुपर ओवर से निकला है।

दिन के दूसरे मुकाबले में निखिल जूनियर ने शानदार खेल दिखाते हुए बीसीए भोपाल को 43 रन से शिकस्त दी। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों का उत्साह बनाए रखा। मैच के बाद एकलव्य क्रिकेट अकादमी के कोच अतुल कुशवाहा सहित अन्य अतिथियों ने फैथ क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772914 Articles

Share this story