अनूपपुर: स्वर्णकार समाज ने मनाई अजमीढ़ जी महाराज की जयंती, निकाली शोभायात्रा

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: स्वर्णकार समाज ने मनाई अजमीढ़ जी महाराज की जयंती, निकाली शोभायात्रा


अनूपपुर: स्वर्णकार समाज ने मनाई अजमीढ़ जी महाराज की जयंती, निकाली शोभायात्रा


अनूपपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को स्वर्णकार समाज ने अजमीढ़ जी महाराज की जयंती मनाई। इस मौके पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाज के पुरुष,महिलाएं और बच्चोंअ की सहभागिता रहीं।

स्वर्णकार समाज ने अजमीढ़ जी महाराज की जयंती पर शोभायात्रा राम जानकी मंदिर से शुरू होकर स्टेशन चौराहा, कोतवाली तिराहा और सामतपुर मार्ग से पैलेस पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। बैंड-बाजे और अजमीढ़ जी महाराज के जयकारे आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी शामिल हुए। समाज के जिला प्रभारी राजकुमार सोनी, अध्यक्ष शिवप्रसाद सोनी, पाषर्द रेनू विनोद सोनी, गुड्डा सोनी (विनोद), ओंकार नाथ सोनी, विनय सोनी, राजेश सोनी, अंबिकेश सोनी और राजबहोर सोनी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अजमीढ़ जी महाराज की पूजा-अर्चना की गई। डांस, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शोभायात्रा के दौरान पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात रही। चौराहों पर यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस मौजूद थी। बस स्टैंड तक जाने वाली कुछ बसों को सामतपुर तालाब से आगे के लिए दूसरे रास्ते से भेजा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770142 Articles

Share this story