अनूपपुर: महाअष्टमी कालरत्रि का विषेश अनुष्ठान चला सुबह तक, गरबा और बंगाली ढाक-काली नृत्य की हुई प्रस्तुतियां

WhatsApp Channel Join Now

अनूपपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में रविवार और सोमवार की सुबह तक मूहुर्त के अनुसार शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में विशेष अनुष्ठान किए गए। पूजा पंडालों में बंगाली ढाक और पारंपरिक काली नृत्य कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे। इसमें महिलाएं और पुरुषों ने विशेष प्रस्तूतियां दी। जिला मुख्यालय सहित पसान, जैतहरी, कोतमा, बिजुरी और अमरकंटक में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सुबह कन्या पूजन और भंडारों का आयोजन हुआ।

शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर जहां देर रात तक कालरत्रि की विषेश पूजा लगभग सभी दुर्गा पूजा पंडालों में की गई वहीं रेलवे दुर्गा पूजा पंडाल में में यह पूजा प्रात: 4 बजे से शुरू होकर सुबह 7.30 बजे तक चली। इस दौरान संकेतिक बलि भी दी गई। वहीं 21 अक्टूीबर बुधवार को जिले में 29 स्थानों पर रावण दहन होगा, जिसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

जिले में करीब 367 छोटे-बड़े सार्वजनिक पूजा पंडालों और मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होने की जानकारी है। इनमें 193 छोटी और 174 बड़ी प्रतिमाएं शामिल हैं। चचाई थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 41 प्रतिमाएं स्थापित हैं वहीं सबसे कम वेंकटनगर में 7 प्रतिमाएं स्थापित हैं। बिजुरी थाना क्षेत्र में 38, करनपठार में 35 और कोतवाली एवं रामनगर थाना क्षेत्रों में 33-33 प्रतिमाएं स्थापित हैं। देवहरा और फुनगा में 28-28, कोतमा और राजेंद्रग्राम में 26-26 तथा जैतहरी में 25 प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसके अलावा भालूमाड़ा में 24, अमरकंटक में 13, सरई में 10 स्थापित की गई हैं।

जिला मुख्यालय अनूपपुर में इंदिरा तिराहा, अमरकंटक तिराहा, रेलवे स्टेशन परिसर, रेलवे चौक, आदर्श मार्ग, स्टेट बैंक मार्ग, पुराना पोस्ट ऑफिस चौराहा, सब्जी मंडी, सामतपुर, कोतमा रोड,पेट्रोल पंप क्षेत्र सहित जहां दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसके अलावा अनूपपुर के देवी मढ़िया, त्रिमूर्ति देवी मढिय़ा, बूढ़ी माई मंदिर, पटौरा टोला स्थित माता मंदिर, खेरमाई मढिय़ा, सिद्धबाबा आश्रम, जैतहरी में शारदा मंदिर लाइनपार, दुर्गा मंदिर लाइनपार, सिद्धबाबा डोंगरिया, छिंदी माता मंदिर सिवनी, हनुमान मंदिर धनगवां और दुर्गा माता मंदिर कल्याणपुर में महाअष्टमी पर विशेष भोग लगाया गया।

सोमवार को अंतिम दिवस रात्रि में भीड़ बढ़ेगी। इसके लिए पुलिसकर्मियों तथा महिला पुलिस बल की तैनाती के साथ गश्तक कर निरंतर निगरानी रखी जा रहीं हैं। सोमवार को नवमी के आयोजन पर हर पूजा पंडालों में भंडारे आयोजित किये जा रहें हैं। सुबह पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन किया जा रहा। इस दौरान कन्याओं को हलवा, चना और पूरी का प्रसाद दिया गया। पसान नगरपालिका क्षेत्र के जमुना और भालूमाड़ा में करीब 24 स्थानों तथा जैतहरी में 25 स्थानों पर भंडारों के आयोजन हो रहें हैं।

वहीं अनूपपुर शहर में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा प्रतिमाएं स्थापित की गई है। शारदीय नवरात्रि के दौरान अमरकंटक में श्रद्धालुओं के आगमन में बढ़ोतरी देखी गई। यहां मां नर्मदा के दर्शन के साथ नवजात शिशुओं के मुंडन और छोर कर्म संस्कार कराने के लिए भी परिवार पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने प्रमुख पूजा पंडालों, मेलों और नर्मदा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पीटीएस उमरिया से मिले 22 अतिरिक्त बल के साथ स्थानीय थानों के पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया।

अनूपपुर, जैतहरी, कोतमा, बिजुरी, पसान और अमरकंटक में प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल, होमगार्ड और विशेष सुरक्षा बल की तैनाती की गई। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों तथा महिला पुलिस बल की गश्त भी रखी गई, ताकि नवमी के आयोजनों और भंडारों के दौरान व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

जिले के 29 स्थानों पर रावण दहन

पुलिस अधीक्षक बिक्रांत मुराब ने बताया कि जिले में बुधवार को रावण दहन की तैयारी के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले के 29 स्थान पर रावण दहन का कार्यक्रम होगा। जिसमें चचाई थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 8 स्थानों पर और सबसे कम कोतमा, राजेंद्रग्राम, अमरकंटक में 1-1 स्थान पर रावण दहन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा अनूपपुर कोतवाली एवं जैतहरी थाना क्षेत्र में 2-2, एवं भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में तीन रामनगर में 5 एवं बिजुरी थाना क्षेत्र में 6 स्थानों पर रावण दहन होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763399 Articles

Share this story