मंदसौरः एसपी ने 56 आवेदकों की शिकायतें सुनकर किया त्वरित निराकरण
मंदसौर, 30 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित जिला पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार कों आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने के उद्देश्य से जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी.एस.बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ राम सनेही मिश्रा तथा नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, व थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा संबंधित अनुभागों के आवेदकों के आवेदन पर तत्काल एवं विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया। आज की जनसुनवाई में कुल 56 आवेदकों की शिकायतों का श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आवेदक को समक्ष में सुनकर उनकी समस्या/शिकायत के उचित वैधानिक निराकरण हेतु संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को तत्काल निर्देशित भी किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

