उज्जैन में नाग पंचमी पर भगवान नागचन्द्रेश्वर के दर्शन का सिलसिला जारी

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैन में नाग पंचमी पर भगवान नागचन्द्रेश्वर के दर्शन का सिलसिला जारी


2 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके, रात तक 8 लाख होने की संभावना

उज्जैन, 17 अगस्त (हि.स.)। महाकाल मंदिर के शिखर की तीसरी मंजिल पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन का सिलसिला जारी है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात से सुबह 8 बजे तक करीब 2 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे। सोमवार रात 12 बजे मंदिर के पट एक वर्ष के लिये पुनः बैंड हो जाएंगे।

बीती रात 12 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीतगिरी ने विधि-विधान से किया भगवान नागचन्द्रेश्वर का पूजन-अभिषेक किया, उसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रारंभ हुए।

उल्लेखनीय है कि नाग पंचमी पर्व के अवसर पर वर्ष में केवल एक बार 24 घंटे के लिए भगवान नागचन्द्रेश्वर मंदिर के पट खुलते हैं।

यह प्रतिमा नेपाल से लाई गई थी तथा 11 वीं शताब्दी की है। इसे राजा भोज ने स्थापित किया था।

श्रावण सोमवार भी है आज

नाग पंचमी पर्व इस वर्ष श्रावण सोमवार को आया है। आज शाम बाबा महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी भी है। शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story