अनूपपुर: सोशल मीडिया में फोटो वायरल: पटवारी हंसराज को एसडीएम किया निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: सोशल मीडिया में फोटो वायरल: पटवारी हंसराज को एसडीएम किया निलंबित


अनूपपुर, 17 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला एवं तहसील क्षेत्र के हल्का पसान में पदस्थ पटवारी हंसराज का फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जांच उपरांत एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी ने मंगलवार को निलंबित कर दिया हैं। निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग अनूपपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

जारी आदेश में कहा गया हैं कि हंसराज सिंह, हल्का पटवारी पसान, हल्का 3 नम्बर 057 राजस्वल निरीक्षक मंडल पसान तहसील अनूपपुर सोशल मीडिया के माध्यम पता चला कि हंसराज सिंह फोटो में किसी व्यक्ति से पैसे लेते हुए नजर आ रहा है। बिना पैसे लिए कोई भी राजस्व संबंधी काम नहीं करता है। कई ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें काम कराने के लिए पैसे देने पड़ते है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के बाद मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली सवाल उठा रहे है। उक्त कृत्यक अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही व स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है। तथा म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के साथ-साथ मूलभूत नियमों का भी उल्लंघन है। जिस पर हल्कां पटवारी पसान, हंसराज सिंह तहसील अनूपपुर को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम-1966 के नियम 9 के अंतर्गत निलंबित कर दिया गया हैं। ज्ञात हो कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में पटवारी हंसराज किसी व्यक्ति से पैसे लेते हुए नजर आ रहा हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story